सतर्क रहें (देहरादून में अनोखी ठगी) बिना कॉल, बिना OTP, बिना लिंक… खाते से उड़ गए ₹2.09 लाख

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के बाड़वाला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2.09 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के पास न कोई फोन कॉल आया, न कोई मैसेज और न ही किसी प्रकार का लिंक भेजा गया। इसके बावजूद खाते से पूरी रकम निकाल ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

पुलिस के अनुसार, बाड़वाला निवासी विजय पुन पुत्र कमान सिंह ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर बताया कि 9 जुलाई की रात उनके बैंक खाते से 2,09,921 रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की गई। उन्होंने बताया कि न तो किसी ने उन्हें फोन किया, न कोई ओटीपी मांगा, न कोई संदेश भेजा और न ही किसी लिंक पर क्लिक कराया गया। इसके बावजूद उनके खाते से पूरी रकम निकाल ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किसी अन्य का रूप धारण कर धोखाधड़ी करने और बैंक खाते से अवैध रूप से रकम निकालने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और बैंक खाते के लेन-देन समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad