(रुद्रपुर) इंस्टा पर मासूमियत का सौदा: भदईपुरा निवासी पर बाल अश्लील वीडियो शेयर करने का आरोप, पुलिस एक्शन में

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। इंस्टा ग्राम पर भदईपुरा निवासी व्यक्ति ने बाल अश्लीलता संबंधी वीडियो शेयर की। इस मामले में पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की रिपोर्ट में आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से एसएसपी ऊधम सिंह नगर को एक रिपोर्ट मिली। जिसमें इंस्टा ग्राम पर बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार संबंधी अश्लील वीडियो शेयर किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

बालक और बालिका को यौन कृत्य करते दिखाया गया

जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हिमांशु मिश्रा नाम के व्यक्ति की इंस्टा ग्राम आइडी से पांच फरवरी 2023 को बाल अश्लीलता संबंधी वीडियो शेयर की गई थी। जब मामले से जुड़े पेन ड्राइव को कंप्यूटर पर देखा गया तो उसमें तीन फाइल थी। इसमें एक में बालक और बालिका को यौन कृत्य करते दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

साथ ही मोबाइल नंबर भदईपुरा निवासी अजय मिश्रा के नाम पर रजिस्टर था। इस पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बाल अश्लीलता संबंधी वीडियो शेयर करने वाले पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad