हल्द्वानी आने-जाने वाले ध्यान दें.. 24-25-26 अक्टूबर को सुबह 9 से रात 10 बजे तक बदले रहेंगे रास्ते, कल और परसों वीकेंड डायवर्जन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन परिवर्तित रहेगा। वहीं, वीकेंड के मद्देनजर 24 और 25 अक्टूबर को भी सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर सिंधी चौराहा, रोडवेज, नैनीताल बैंक तिराहा, प्रेम टाकीज रेलवे क्रॉसिंग, राजपुरा, आर्मी गेट, तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड और कुल्यालपुरा चौराहे से होते हुए भगवान वाल्मीकि पार्क, तिकोनिया पहुंचेगी। लक्ष्मी शिशु मंदिर से नैनीताल बैंक तिराहे तक शोभायात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से निकाली जाएगी। यातायात व्यवस्था दोपहर दो बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

शोभायात्रा के दौरान बसों के लिए डायवर्जन प्लान

मार्ग/स्थानयातायात व्यवस्था
रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसेंसामान्य मार्ग से रोडवेज तक आएंगी। जरूरत पड़ने पर तीनपानी से गौलापार, नारीमन तिराहा, तिकोनिया और वर्कशॉप लाइन होकर भेजी जाएंगी।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसेंनारीमन तिराहा, तिकोनिया और वर्कशॉप लाइन होकर रोडवेज पहुंचेंगी।
नैनीताल बैंक तिराहे से प्रेम टाकीज के बीच शोभायात्राबसों को तिकोनिया के पास रोका जाएगा।
रोडवेज से बरेली और रामपुर रोडपूर्वी गेट से ताज चौराहा और गौलापुल होकर बसें निकलेंगी।
कालाढूंगी रोड की बसेंवर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, हाइडिल, पंचक्की और ऊंचापुल होकर भेजी जाएंगी।
पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली बसेंवर्कशॉप लाइन और तिकोनिया से नैनीताल रोड का इस्तेमाल करेंगी।

छोटे वाहनों के लिए रूट प्लान

मार्ग/स्थानडायवर्जन व्यवस्था
रामपुर और बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रतीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होकर वाहन निकलेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से बरेली और रामपुर रोडनारीमन तिराहे से गौलापार की ओर भेजे जाएंगे।
काठगोदाम से शहर आने वाले वाहनजरूरत के अनुसार कालटैक्स, हाइडिल, पंचक्की, लालढांठ, महारानी होटल, सरस्वती रेस्टोरेंट, दोनहरिया और जेल रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
राजपुरा से तिकोनिया के बीच शोभायात्रागोल्चा कंपाउंड रेलवे क्रॉसिंग और तिकोनिया से राजपुरा की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
कैनाल रोड और कुल्यालपुरा क्षेत्रशोभायात्रा की स्थिति के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
अंतिम चरण में काठगोदाम से आने वाले वाहनआवास विकास तिराहे से ठंडी सड़क होकर तिकोनिया भेजे जाएंगे।

24 और 25 अक्टूबर को वीकेंड डायवर्जन

वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)
वाहन/मार्गनिर्धारित रूट
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रतीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होकर काठगोदाम।
रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्रलालकुआं और तीनपानी फ्लाईओवर होकर।
हल्द्वानी शहर आने वाले वाहनगन्ना सेंटर से तीनपानी फ्लाईओवर और गौला रोड की ओर।
रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्रकालाढूंगी के नैनीताल तिराहे से मंगोली होकर।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू बसेंअपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध: दोनों दिन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहनों को भी दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक यात्रा मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा। डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा

24 से 26 अक्टूबर तक वीकेंड यातायात योजना भी लागू रहेगी। भवाली से कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को शटल सेवा का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल और भवाली सैनिटोरियम में खड़े करने होंगे। यहां से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

व्यवस्थानिर्धारित रूट/समय
कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुविकास भवन पार्किंग, भीमताल और भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा।
भारी वाहनों पर प्रतिबंधसुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक।
बसों और चौपहिया वाहनों का डायवर्जनसुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक।
अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले वाहनलमगड़ा, धनाचूली, धारी और खुटानी बैंड होकर भीमताल से।
काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनखुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग होकर।

पुलिस ने वाहन चालकों और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्गों की जानकारी अवश्य लें। यातायात डायवर्जन के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि यात्रा के दौरान अनावश्यक जाम से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad