कहीं खाई में गिरी कार तो कहीं उजड़ गए परिवार, उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का दिन

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में शनिवार को अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों के बाद अस्पतालों और गांवों में चीख-पुकार का माहौल रहा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उत्तरकाशी: कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत और तीन घायलगंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत तीन एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है, और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में विमल कुमार ( 61) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा और वाहन चालक यशवीर (35) निवासी पंजाब शामिल है।

रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ तोड़ीधार-पैलिंग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो घायलऊखीमठ के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एककार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल अगस्त्यमुनि स्थित नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार वाहन सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गया था। हादसे में महेन्द्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) की मौत हो गई। वहीं रेशमा देवी, दक्षित (5), सान्वी (3), विहान (8) और वैभव (10) घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल उथिंड गांव के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

सब्सक्राइब

Hindi News ›   Photo Gallery ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident Tragic Day Death Many Injured in Separate Road Accidents Across State Rudraprayag chamoli

Uttarakhand: हादसों का दिन, अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड**Published by: Renu Saklani Updated Sat, 30 May 2026 06:02 PM IST
सार

शनिवार का दिन उत्तराखंड में काला दिन रहा। अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोगों की चली गई। कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ टूट गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident Tragic Day Death Many Injured in Separate Road Accidents Across State Rudraprayag chamoli
अलग-अलग हादसों में घायल। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Reactions

उत्तराखंड में शनिवार को अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों के बाद अस्पतालों और गांवों में चीख-पुकार का माहौल रहा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/uttarakhand-a-dark-day-of-accidents-nine-people-died-in-different-accidents-2026-05-30उत्तरकाशी: कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत और तीन घायलगंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Uttarakhand Accident Tragic Day Death Many Injured in Separate Road Accidents Across State Rudraprayag chamoli
चमोली कर्णप्रयाग में हुए हादसे में घायल महिला – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को तुरंत तीन एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है, और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में विमल कुमार ( 61) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा और वाहन चालक यशवीर (35) निवासी पंजाब शामिल हैं।
Trending Videos
Uttarakhand Accident Tragic Day Death Many Injured in Separate Road Accidents Across State Rudraprayag chamoli
उत्तरकाशी में घटनास्थल पर रेस्क्यू करती टीम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ तोड़ीधार-पैलिंग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो घायलऊखीमठ के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एककार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल अगस्त्यमुनि स्थित नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार वाहन सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गया था। हादसे में महेन्द्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) की मौत हो गई। वहीं रेशमा देवी, दक्षित (5), सान्वी (3), विहान (8) और वैभव (10) घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल उथिंड गांव के निवासी हैं। 
विज्ञापन
Uttarakhand Accident Tragic Day Death Many Injured in Separate Road Accidents Across State Rudraprayag chamoli
चमोली हादसे में घायलों को उपचार के लिए भेजते – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और तीन घायलशनिवार सुबह करीब चार बजे लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें बांक गांव के एक परिवार के तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। जबकि एक छह वर्षीय बच्चा समेत तीन अन्य घायल हो गए। सभी लोग गांव में अपने परिजन की मौत पर अंत्येष्टि में शामिल होने देहरादून से गांव आ रहे थे। विकासखंड के बांक गांव के बुजुर्ग भजन सिंह की बीमारी का उपचार देहरादून में चल रहा था। गांव के खुशाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम को भजन सिंह का निधन हो गया। उनके परिवारजन भजन का शव एंबुलेंस में और खुद दो कारों में सवार होकर बांक गांव के लिए आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट नैनीताल (देखे वीडियो) जून में लौटी सर्दियों की दस्तक, नैनीताल को कोहरे ने ढका

तीनों घायलों का उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजाशव लेकर आ रही एंबुलेंस देर रात एक बजे गांव पहुंचा, लेकिन ऋषिकेश में लगे जाम के कारण साथ में चल रहे बलबीर सिंह शनिवार को छह लोगों के साथ करीब चार बजे सुबह ल्वाणी के पास पहुंचे, यहां उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर खाई में गिरी। जिसमें बांक गांव के एक ही परिवार के बलवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह (50), शांति देवी पत्नी बलवीर सिंह (38), आशीष पुत्र बलवीर सिंह (19) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इसी गांव के कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह (28), रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह (19) , मयंक पुत्र खुशाल सिंह (6) पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया। यहां तीनों घायलों का उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। घायलों को लेने एयर एंबुलेंस व एम्स मेडिकल टीम करीब 10:45 में संगम मैदान पहुंची, एम्स की मेडिकल टीम ने करीब 15 मिनट उपचार के बाद घायलों को एम्स ले गए। वहीं तीनों मृतकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में पोस्ट मार्टम कर शव को उनके परिजनों का सौंप दिया गया। तहसीलदार अक्षय पंकज, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, जिपंस उर्मिला बिष्ट, डीडी कुनियाल, महावीर बिष्ट , इंद्र सिंह राणा, डॉ कृपाल भंडारी, त्रिलोक बिष्ट आदि ने घटना पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्वतखोर जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगे थे 20 हजार रुपये

ADVERTISEMENTS Ad