एआरटीओ बने आम यात्री : 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में ऑटो और विक्रम चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं. मनमानी किराया वसूली का उस समय खुलासा हो गया, जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आम यात्री बनकर वाहनों में सफर किया. रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ निखिल शर्मा से ही 300 रुपए किराया मांग लिया. जबकि, इस रूट का निर्धारित किराया 50 रुपए है. किराए की मनमानी सामने आने पर दोनों विक्रमों को जब्त कर लिया गया. इसके अलावा भी 105 वाहनों की चालान किए गए और कुल मिलाकर 25 वाहन जब्त किए गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

बाहर से आने वाले यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया: दरअसल, लगातार शिकायतें मिल रही थी कि हरिद्वार में बाहर से आने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है. किराया वसूलने में ऑटो, विक्रम और बैटरी रिक्शा की बात आने आई. शिकायतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में ऑटो और विक्रमों के किराए की औचक जांच की गई. अधिकारियों ने वास्तविक स्थिति जानने के लिए आम यात्रियों की तरह ऑटो और विक्रम में सफर किया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

एआरटीओ से ही मांग लिए 300 रुपए किराया: खुद हरिद्वार के एआरटीओ निखिल शर्मा आम यात्री बनकर कई वाहनों में सफर किया. वहीं, रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक सफर के दौरान दो विक्रम चालकों ने अधिकारियों से 300 रुपए किराया मांगा. करीब तीन किलोमीटर की दूरी के लिए निर्धारित किराया 50 रुपए होने के बावजूद छह गुना रकम मांगने पर परिवहन विभाग ने दोनों विक्रमों को जब्त कर लिया.

105 वाहनों का चालान और 25 वाहन किए गए जब्त: अब कार्यालय में दोनों वाहन खड़े कर चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कुल 105 चालान किए और 25 वाहनों को जब्त किया. जिसमें एक ई रिक्शा ओवरलोडिंग और दो ई रिक्शा बिना पंजीकरण चलते मिले. इन्हें भी जब्त कर लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

“लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर औचक निरीक्षण किया गया है. यात्रियों से निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली, ओवरलोडिंग और बिना पंजीकरण वाहन संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसी आकस्मिक जांच आगे भी जारी रहेगी.”- निखिल शर्मा, एआरटीओ, हरिद्वार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad