14 अप्रैल को देहरादून में दिखेगी एकजुटता की मिसाल, मानव शृंखला से होगा पीएम मोदी का स्वागत

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार स्वागत की अनोखी रूपरेखा तैयार की गई है। आशारोड़ी चेकपोस्ट से जसवंत ग्राउंड तक करीब 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी।
सड़क मार्ग के एक ओर विभिन्न वर्गों के लोग कतारबद्ध खड़े रहेंगे और प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने पर पुष्पवर्षा व जयकारों से स्वागत करेंगे। यह पहली बार होगा जब दून में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इतने बड़े पैमाने पर मानव शृंखला बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सरकार व प्रशासन कार्यक्रम को विशेष स्वरूप देने में जुटे हैं। मानव शृंखला में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, औद्योगिक क्षेत्र, चिकित्सा संस्थानों व शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों को शामिल किया जा रहा है। महिलाओं व पुरुषों का चयन अलग-अलग समूहों में किया जा रहा है ताकि पूरी शृंखला व्यवस्थित दिखाई दे।

कई सेक्टरों में बांटा जाएगा मार्ग

पूरे 10 किलोमीटर मार्ग को कई सेक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी अलग टीम को सौंपी जाएगी। आशारोड़ी से जसवंत ग्राउंड के बीच आइएसबीटी व बल्लीवाला फ्लाईओवर के हिस्सों में मानव शृंखला नहीं बनाई जाएगी, लेकिन शेष मार्ग पर लगातार कतार बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

सुरक्षा की दृष्टि से मानव शृंखला के बीच-बीच में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसमें सीओ, इंस्पेक्टर, पुरुष व महिला दारोगा और अन्य जवान शामिल रहेंगे।

सुरक्षा के लिए 2000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मांगे गए

प्रधानमंत्री के काफिले के पूरे सड़क मार्ग पर निकलने के कारण सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। पुलिस मुख्यालय से लगभग 2000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग की गई है। इसके साथ पीएसी बल भी बुलाया गया है, जो पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि यह आयोजन केवल स्वागत नहीं बल्कि शहर की एकजुटता प अनुशासित जनभागीदारी का प्रदर्शन भी होगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मार्ग की निगरानी पहले से कर रही हैं ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad