यहां एक ई-मेल से मचा हड़कंप: नगर पालिका कार्यालय को उड़ाने की धमकी, मसूरी से दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

मसूरी।
मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देहरादून और दिल्ली के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया तथा मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई।


जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल नगर पालिका परिषद और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया कि मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट किया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी हमले की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन


धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी धमकी भरा ई-मेल मिलने की पुष्टि की है।
शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि धमकी संबंधी सूचना मिलने के बाद सभी महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बॉक्स : सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नगर पालिका परिषद और एसडीएम कार्यालय को मिला धमकी भरा ई-मेल
अमित शाह, मुख्यमंत्री धामी समेत कई प्रतिष्ठानों का किया गया उल्लेख
धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों को भी बताया निशाना
साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी
संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad