अल्मोड़ा के छात्र की हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कर रहा था। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सुनियाकोट (बड़गांव) अल्मोड़ा निवासी 19 वर्षीय हेमंत परिहार पुत्र राजेंद्र परिहार मुखानी के भगवनपुर केसर कालोनी में अपने ताऊ के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा कि बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह घर लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

इसके बाद उसने पानी पीया और अपने कमरे में चला गया। कमरे के भीतर पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला शव जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। कमरे के अंदर से जब हेमंत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो परिवार के लोगों ने खिड़की या अन्य माध्यम से भीतर देखा तो उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट

हेमंत का शव कमरे के भीतर पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर स्वजन डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को हल्द्वानी के मोर्चरी में भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गतिमान है। इसके बाद परिवार वाले हेमंत के शव को अल्मोड़ा गांव लेकर रवाना होंगे।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस स्वजन और उसके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad