अल्मोड़ा: मृतक के घर शोक के बीच हादसा, पाल टूटने से छह महिलाएं जख्मी

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। ताकुला ब्लाक के डोटियाल गांव में एक घर की पाल अचानक टूट गई। इस हादसे में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची छह महिलाएं घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद 108 के माध्यम से घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

बीते मंगलवार को बागेश्वर के पगना स्थित सप्तेश्वर मंदिर के पास सरयू नदी में नहाते समय 40 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी डोटियाल गांव की पत्थरों के बीच फंस जाने के बाद तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई थी।

जिसके बाद शनिवार को मृतक के घर ग्रामीण और स्वजन शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। इस बीच सभी लोग घर के अंदर पाल पर बैठे थे, लेकिन पाल अचानक टूट गई। पाल टूटने से वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

जबकि पाल टूटने के चलते शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे डोटियालगांव निवासी सुनीता देवी, राधिका देवी, सुशीला देवी, खिमुली समेत तारा देवी निवासी बागेश्वर की तारा देवी व मृतक के रिश्तेदार मुन्नी देवी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

ग्राम प्रधान प्रियंका सुयाल ने बताया कि घायलों को बेस अस्पताल भेज गया। जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक के कमर और दो लोगों को हाथ पर व अन्य महिलाओं को भी हल्की चोट पहुंची है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad