दो बेटियों के बाद बेटे की चाह में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सहसपुर कोतवाली की पुलिस ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटकर गर्भस्थ शिशु की जान लेने वाले आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जस्सोवाला में आरोपित बबलू ने मारपीट के दौरान पत्नी के पेट पर लात मार दी थी। उसने पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में स्वीकार किया कि लिंग परीक्षण कराने से मना करने पर नाराज होकर उसने पत्नी को लकड़ी के फट्टे से भी पीटा था।

आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने बुधवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से मूल रूप से हरियाणा निवासी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

बबलू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सीमा से उसकी शादी से वर्ष 2020 में हुई थी। वह गोहाना मोड़ पानीपत (हरियाणा) में प्रिंटिंग प्रेस का कार्य करता है। शनिवार या रविवार को ही वह जस्सोवाला आता था। शनिवार को उसका पत्नी सीमा के साथ झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

गुस्से में उसने पत्नी को लात घूंसे मारे। साथ ही लकड़ी के फट्टे से भी पत्नी को पीटा। इसी कारण सीमा के पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। कोतवाल प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि इस आधार पर पुलिस ने मुकदमे में पत्नी को गंभीर चोट पहुंचाने की धारा भी बढ़ा दी है।

बता दें कि सहसपुर कोतवाली में दी तहरीर में शेर सिंह निवासी ग्राम बालूवाला ने बताया था कि उनकी पुत्री सीमा ने शादी के बाद दो बेटियों को जन्म दिया। इससे ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। उन्होंने सीमा का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसी बीच सीमा तीसरी बार गर्भवती हुई।
तब बबलू ने गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आठ जून को दोपहर शेरसिंह को जानकारी मिली कि बबलू ने सीमा के साथ मारपीट की है। यहां तक कि उसने करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad