लालकुआं के बाद अब यहां हाथियों का आतंक, झुंड ने गाय को रौंदा वायरल वीडियो से दहशत

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बढ़ती गर्मी के साथ ही हाथियों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। लालकुआं में 72 घंटे के अंदर 3 लोगो को हाथी ने मार दिया था। अब गूलरभोज के जंगल में हाथियों के झुंड ने एक गाय को घेरकर मार डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो गूलरभोज क्षेत्र के तिलपुरी का बताया जा रहा है। हालांकि न्यूज पोर्टल इसकी पुष्टि नहीं करता। वीडियो में आठ-नौ हाथियों का झुंड एक सूखी नदी में विचरण करते हुए दिख रहा है। इसी में एक हाथी गाय के पीछे दौड़ रहा है जिसके बाद सभी हाथी गाय के पीछे दौड़कर उसे घेर लेते हैं और गाय को सूंड से पटककर मार दिया गया। एसडीओ शशि देव के अनुसार वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad