यूरोप भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी, उत्तराखंड के तीन युवको को दुबई छोड़ने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। यूरोप भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये लेने और बाद में दुबई भेज देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि इमीग्रेशन कार्यालय संचालक ने उसके पुत्र समेत तीन युवकों के मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर


ग्राम इटव्वा निवासी प्रेमो कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र रमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और आकाश सिंह ने यूरोप जाने के लिए काशीपुर रोड स्थित एक इमीग्रेशन कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि कार्यालय संचालक ने यूरोप भेजने का भरोसा देकर रमनदीप सिंह से 10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में उसे यूरोप के बजाय दुबई का वीजा देकर वहां भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)


महिला का कहना है कि उनका पुत्र पिछले सात माह से दुबई में फंसा हुआ है। वहीं तीनों युवकों से करीब छह माह तक काम कराया गया, लेकिन उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि वर्तमान में तीनों युवक रहने और भोजन की व्यवस्था के लिए गुरुद्वारा साहिब और मस्जिदों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग


पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, युवकों के मूल दस्तावेज वापस दिलाने और ली गई 10 लाख रुपये की राशि लौटाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad