121 फ्लैट खरीदारों से ठगी का आरोप :घर की कुर्की की कार्रवाई, फरार बिल्डर के घर पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दीपावली के बाद से परिवार समेत फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग पर दून पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
राजपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर बिल्डर शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की घर कुर्की के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
अंतरिम सोसायटी प्रबंधन समिति आर्किडिया हिलाक्स के अध्यक्ष विवेक एस राज ने 21 नवंबर 2025 को राजपुर थाने में शिकायत दी कि मसूरी रोड पर एक अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा है।

अपार्टमेंट का निर्माण अतुल गर्ग निवासी राजनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की जमीन पर किया जा रहा है। इसमें कुल 121 फ्लैट का निर्माण प्रस्तावित है।
प्रोजेक्ट का निर्माण प्रवीण गर्ग निवासी कविनगर, गाजियाबाद और उनके बेटे शाश्वत गर्ग निवासी उषा कालोनी कुल्हान किरसाली (देहरादून) की ओर से किया जा रहा।
इसमें शाश्वत गर्ग की पत्नी साक्षी गर्ग भी शामिल है। प्रोजेक्ट में शाश्वत के साले उत्तर प्रदेश के हापुड़ विवेक विहार निवासी कुशाल गोयल व सुलभ गोयल भी साझीदार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

यह प्रोजेक्ट वर्तमान में बकराल गांव मसूरी रोड पर सात मंजिला बिल्डिंग में स्थित है। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी उत्तराखंड (रेरा) ने आरकेडिया हिलाक्स के नाम से गाजियाबाद की गोल्डन एरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को पंजीकृत प्रमाण 16 अक्टूबर-2017 को जारी किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें पता चला कि जिस जमीन पर आरकेडिया हिलाक्स का निर्माण हुआ है, उस पर गोल्डन एरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डेवलपर्स व डायरेक्टर ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी बैंकों व वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया हुआ है। बताया गया कि यह ऋण निवेशकों के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

आरोप है कि इस प्रोजेक्ट में जिन लोगों के फ्लैट की रजिस्ट्री हो गई है, उन फ्लैट पर भी विभिन्न नामों से करोड़ों रुपये का ऋण बिल्डर की ओर से लिया गया है, जबकि फ्लैट मालिकों से पूरा भुगतान लिया जा चुका है। गोल्डन एरा फर्म भी गर्ग परिवार की ही है।

इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित शाश्वत गर्ग, उनकी पत्नी साक्षी गर्ग, पिता प्रवीण गर्ग, मां अंजली गर्ग, रिश्तेदार अतुल गर्ग (राजनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश), शाश्वत का साले सुलभ गोयल व कुशाल गोयल (हापुड़), स्टेट बैंक आफ इंडिया राजपुर देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी, पिरामल दिवान हाउसिंग फाइनेंस कापरोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी राजपुर रोड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

17 अक्टूबर से परिवार सहित लापता है बिल्डर शाश्वत

बिल्डर शाश्वत गर्ग, पत्नी साक्षी, पिता, मां और बेटे के साथ 17 अक्टूबर 2025 से लापता हैं। वह परिवार के साथ 16 अक्टूबर को अपने ससुराल हापुड़ थे और 17 अक्टूबर की दोपहर वहां से देहरादून के लिए निकले थे। वह दो कारों में थे।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

उनके साले सुलभ गोयल ने हापुड़ कोतवाली में जीजा व उनके परिवार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसके बाद रेरा ने गर्ग के दून में एक अन्य प्रोजेक्ट इंपीरियल वैली में प्लाट की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश किए हुए हैं।
हालांकि, अब मामला खुला तो पता चला कि मसूरी रोड की आवासीय परियोजना के नाम पर गर्ग परिवार करोड़ों हड़पकर फरार हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad