(हल्द्वानी) एमबीपीजी कॉलेज में पोस्टर विवाद पर भिड़े एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता, हाथापाई से मचा हड़कंप

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में गुरुवार को पोस्टर को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले प्राचार्य कक्ष में बहस हुई।

वहां से जैसे-तैसे दोनों गुटों को शांत कराकर बाहर किया गया तो मुख्य गेट के हाथापाई शुरू हो गई। सुरक्षा कर्मियों और शिक्षकों ने बीच-बचाव कर हंगामा कर रहे छात्रों को परिसर से बाहर खदेड़ा। इस दौरान एक छात्र चोटिल हो गया। जिसका उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

दरअसल, आपातकाल के 50 वर्ष को लेकर एबीवीपी ने महाविद्यालय गेट के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। परिसर में परीक्षाएं आयोजित होने की वजह से बाहर कार्यक्रम किया गया था।

वहीं, एनएसयूआई से जुड़े मेहुल साह ने नीट-यूजी एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में परिसर के अंदर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया। कालेज में परीक्षाओं का हवाला देते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का विरोध किया। साथ ही प्रयोग किए पोस्टर पर भी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

मामले की शिकायत प्राचार्य‌ प्रो. एनएस बनकोटी तक पहुंची तो उन्होंने किसी प्रकार के कार्यक्रम परीक्षा खत्म होने के बाद कराने की बात कही। दोनों पक्षों को कक्ष से बाहर किया तो थोड़ी देर बाद पोस्टर और किसी बात पर कटाक्ष किए जाने पर हाथापाई हो गई। इधर, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

प्राचार्य प्रो. बनकोटी में पुलिस से परीक्षाओं तक दो पुरुष और दो महिला सिपाही परिसर में तैनात करने की मांग करते हुए पत्र कोतवाली में भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad