लालकुआं में विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती के बीच गूंजे विश्वकर्मा के जयकारे

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और आरती से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी और विभिन्न उपकरणों का विधि-विधान से पूजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित

मशीनरी पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। अंत में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में तीन साल के प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत, प्रेमी की दूरी से आहत महिला ने खुद को लगाई आग

इस दौरान संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद, दिनेश कुलौरा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, पुष्पा तिवाड़ी, अंजू कांडपाल, सोनाली, बबीता और शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (उत्तराखंड) के मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान, शुभम अंडोला ने आर्थिक मदद देकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad