लालकुआं स्टेशन पर कार में बेसुध पड़ा मिला युवक, पुलिस पहुंची तो हो चुकी थी मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खड़ी एक कार के भीतर युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर लालकुआँ कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

प्राथमिक जानकारी में मृतक युवक की पहचान बागेश्वर निवासी के रूप में बताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad