अल्मोड़ा तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, उसमें कैद हुआ चार माह का शावक; मां की मौजूदगी से गांव में दहशत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में एक व्यक्ति पर तेंदुए के हमले के बाद उसे पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में चार माह का शावक कैद हो गया। शावक के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान क्षेत्र में शावक की मां के घूमने की भी सूचना सामने आई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। वहीं हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

दरअसल, बीते दिनों अपने घर से दुकान की ओर जा रहे दीवान सिंह पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया था। घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए थे। इसके अलावा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

इसी क्रम में देर शाम तेंदुआ तो पिंजरे में नहीं फंसा, लेकिन करीब चार माह का शावक उसमें कैद हो गया। शावक के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शावक के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किए। बताया गया कि शावक काफी देर तक पिंजरे से निकलने का प्रयास करता रहा।

शावक की मौजूदगी से आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में घूम रही मादा तेंदुआ ही हमले की घटना में शामिल हो सकती है। इसे देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

वन क्षेत्राधिकारी हवालबाग मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को सुरक्षित पिंजरे से बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है।

तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले बाहर न निकलने और संभव हो तो समूह में आवाजाही करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad