रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, पिता पर बेटी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर: नैनीताल के रामनगर से एक बेहद सनसनीखेज और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मामले के मुताबिक, एक महिला ने अपने ही पति पर अपनी अविवाहित बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला रामनगर क्षेत्र के एक कॉलोनी का है. पीड़ित युवती की मां ने रामनगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि, उसका पति अपनी ही बेटी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए गंदे और अश्लील संदेश भेजता था. इतना ही नहीं, वह बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था. महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने खुद उसे इस पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद जब महिला ने अपने पति से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा पत्नी को ही धमकाना शुरू कर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि, पति ने तरह-तरह की धमकियां देते हुए डराने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

तहरीर में महिला ने यह भी बताया कि, उसे डर है कि कहीं उसका पति बेटी को अकेला पाकर उसके साथ कोई गलत और अश्लील हरकत न कर बैठे. इसी आशंका और बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की.
इस पूरे मामले पर रामनगर कोतवाली सुशील कुमार का कहना है कि, पीड़िता की मां की तहरीर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक द्वारा युवती के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 के तहत आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दूसरी तरफ, इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग भी इस तरह के आरोपों को लेकर हैरानी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad