नाराज होकर घर से निकला 17 वर्षीय किशोर, लालकुआं पुलिस ने चंद घंटों में दिल्ली से किया सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने लापता किशोर को चंद घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया ।
जानकारी के मुताबिक 01 जुलाई 2026 को गीता गुणवंत पत्नी संतोष गुणवंत, निवासी हल्दूचौड़, लालकुआं ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र, भाष्कर गुणवंत किसी बात पर नाराज होकर कहीं चला गया है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर जन्मदिन की पार्टी से लौटे टेंट कारोबारी की मौत, कार में मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान


मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल किशोर की बरामदगी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में लालकुआं पुलिस द्वारा तुरंत किशोर की तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान लालकुआं सहित संभावित मार्गों के CCTV कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा


आधुनिक सर्विलांस तकनीकों का उपयोग कर किशोर की लोकेशन ट्रैक की गई। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली की ओर निकल गया है।


प्राप्त इनपुट और सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता भाष्कर गुणवंत को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। बालक को उसकी माता गीता गुणवंत के सुपुर्द कर दिया गया है। अपने बेटे को सही सलामत वापस पाकर मां की आंखें छलक आईं और उन्होंने व परिजनों ने नैनीताल पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad