रुद्रपुर में 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या,कमरे में लटका मिला शव

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर में 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या,कमरे में लटका मिला शव के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नौवीं कक्षा के छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को पारिवारिक कलह से जुड़ी मानकर जांच कर रही है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में नौंवीं का छात्र फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे पारिवारिक कलह से आत्महत्या मानकर चल रही है।

किशोर नौवीं लखीमपुर खीरी यूपी में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता था जो दो दिन पहले अवकाश पर अपने माता-पिता के पास आया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि आजाद नगर में एक किशोर ने फंदा लगा लिया है।

ट्रांजिट कैंप कोतवाली के उप निरीक्षक महेश कांडपाल मौके पर पहुंचे और कमरे के अंदर पंखे से लटके किशोर को उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रिंस विश्वकर्मा (17) निवासी मोहल्ला पकड़िया, थाना खटीमा वर्तमान में परिवार के साथ आजाद नगर, ट्रांजिट कैंप में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि किशोर ने बेल्ट और कपड़े का फंदा बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। किशोर के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है हालांकि प्रिंस का फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

दोपहर में हुई थी आखिरी बार पिता की बात
किशोर के पिता भूप सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे उनकी बेटे से बात हुई थी। उन्होंने बेटे से समय से खाना खाने को कहा था। जवाब में प्रिंस ने भूख नहीं होने की बात कही थी। दोपहर 3:30 बजे जब दोबारा कॉल किया तो फोन नहीं उठा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad