10 मिनट की सावधानी से डेंगू पर लग सकता है अंकुश, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की जनहित में अपील

oplus_0

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। डेंगू से बचाव को लेकर नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने क्षेत्रवासियों से विशेष सावधानी बरतने और अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को रोजाना कम से कम 10 मिनट अपने घर और आसपास निरीक्षण करना चाहिए। घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

उन्होंने लोगों से फ्रिज के नीचे रखी ट्रे, कूलर की ट्रे, गमलों व पौधों की प्लेट, बाल्टी, ड्रम, टब, खुले बर्तन, पुराने टायर, खाली डिब्बे, बोतल और कबाड़ सहित छत व आंगन में जमा पानी की नियमित जांच करने की अपील की। पक्षियों के लिए रखे पानी के बर्तनों को भी नियमित रूप से साफ करने और पानी बदलने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि डेंगू से बचाव केवल अपने घर तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। पड़ोस और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सामूहिक रूप से स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि 10 मिनट की सतर्कता डेंगू के संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि “स्वच्छ घर, स्वच्छ मोहल्ला और स्वस्थ परिवार” के संकल्प के साथ प्रत्येक व्यक्ति डेंगू के खिलाफ जागरूकता की शुरुआत अपने घर से करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

जनहित में अपील —
सुरेंद्र सिंह लोटनी
अध्यक्ष, नगर पंचायत लालकुआं, नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad