लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के जन्मदिन पर सोमवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और भाजपा मंडलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में दिनभर दीपेंद्र कोश्यारी के जन्मदिन की धूम रही।
लालकुआं नगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच समर्थकों ने दीपेंद्र कोश्यारी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रही।
इस दौरान भाजपा लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज भट्ट, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान, पंजाबी महासभा के महामंत्री राजकुमार सेतिया, वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, संजय अरोड़ा, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह, समाजिक कार्यकर्ता लाखन सिंह, हरीश नैनवाल, तारा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, बॉबी संभल, अरुण प्रकाश वाल्मीकि और अनिल कुमार गिरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हुए कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से नजर आई। कई स्थानों पर समर्थकों ने दीपेंद्र कोश्यारी के समर्थन में नारेबाजी की। कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से आयोजकों का उत्साह भी बढ़ा।
राजनीतिक दृष्टि से इन कार्यक्रमों को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में दीपेंद्र कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग मंडलों और गांवों में समर्थकों की भागीदारी के बीच क्षेत्र की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं भी तेज हुई हैं।
खास बात यह रही कि जन्मदिन समारोह में स्थानीय भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया। समर्थकों की भीड़ और नेताओं की सक्रिय भागीदारी के चलते राजनीतिक गलियारों में इसे शक्ति प्रदर्शन के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
हालांकि कार्यक्रम का आयोजन जन्मदिन समारोह के रूप में किया गया था, लेकिन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हुई व्यापक भागीदारी ने लालकुआं की राजनीति में दीपेंद्र कोश्यारी की सक्रियता को लेकर चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
