लालकुआं ब्रेकिंग:- नगर पंचायत कार्यालय विवाद ने पकड़ा तूल, अध्यक्ष लोटनी ने बताया “छवि खराब करने की साजिश”

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं नगर पंचायत कार्यालय में कथित अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का मामला अब महज एक स्थानीय विवाद न रहकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बोर्ड सदस्यों के साथ प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है।
अध्यक्ष लोटनी ने घटना को सरकारी व्यवस्था पर सीधा हमला बताते हुए आरोप लगाया कि आजाद नगर वार्ड नंबर-4 के कुछ लोग कार्यालय में पहुंचे और कामकाज में व्यवधान डालते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय की मर्यादा बनाए रखने की अपील करने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि, अध्यक्ष के अनुसार मामला यहीं नहीं थमा और बाद में मुख्य बाजार क्षेत्र में भी संबंधित लोगों द्वारा हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आईं।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष लोटनी ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण को तोड़-मरोड़ कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है और इसी उद्देश्य से उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने इसे नगर पंचायत जैसी संवैधानिक संस्था की गरिमा पर हमला करार दिया।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्यालयों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का साहस न कर सके।
इस दौरान सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, भुवन पांडे तथा पूर्व सभासद हेमंत पांडे और कुंदन आर्या ने भी घटना की निंदा करते हुए अध्यक्ष के समर्थन में एकजुटता दिखाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोगों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad