हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित गौला बायपास पुल से मंगलवार को नदी में लापता हुए 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा का शव बुधवार सुबह करीब छह बजे गौलापार स्टेडियम के पास बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह मंगलवार को घर से निकलने के बाद काठगोदाम गौला बायपास पुल पहुंचे थे। यहां से उनके नदी में जाने का वीडियो सामने आया था, जिसके आधार पर परिजनों ने उनकी पहचान की थी।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने मंगलवार से ही गौला नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आईं। बुधवार सुबह गौलापार स्टेडियम के पास उनका शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com

