लालकुआँ माँ अवंतिका देवी कुंज मंदिर में सजा आस्था का महासंगम, 2100 दीपो ने बिखेरी दिव्यता, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने क्या कहा -देखे वीडियो

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बाबा नीब करौरी महाराज के पावन कैंची धाम स्थापना दिवस पर लालकुआं में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” तथा “बाबा नीब करौरी महाराज की जय” के जयघोषों से गूंज उठा।

संध्या होते ही मंदिर परिसर में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ हुआ। भजनों और चालीसा के मधुर स्वरों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु घंटों तक भक्ति रस में डूबे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  घर लौट रहे बीएसएफ जवान की रहस्यमयी मौत, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

हर ओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। आयोजन का सबसे भव्य और मनमोहक क्षण तब आया जब 2100 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए।

हजारों दीपों की सुनहरी रोशनी से मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपों की कतारों से सजा मंदिर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो देवभूमि में धरती पर स्वयं देव उतर आए हो उतर आई हो। दीपों की दिव्य आभा और भक्तों की आस्था ने ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी, बारिश के हाई अलर्ट के बीच कई जिलों में प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चारों ओर फैली रोशनी ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक आलोक से भर दिया।श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज और संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति, आराधना और उत्साह का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) 50 हजार रुपये लेकर मौत की तलाश में निकला युवक, मसूरी पुलिस की सतर्कता से बची जिंदगी

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल , सभासद भुवन पांडेय, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, हरीश नैनवाल, दीप लोहानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad