(उत्तराखण्ड) ‘मेरे साथ रहो, वरना..’ लिव-इन रिश्ते में दरार बनी जान की दुश्मन, धमकियों के बाद युवती पर ताबड़तोड़ फायर

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर पर फायर झोंकने वाले आरोपित युवक पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका व्यक्ति उसे लंबे समय से धमकियां दे रहा था। शुक्रवार शाम उसने रास्ते में रोककर उनकी बेटी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई।

लगातार फोन कर परेशान कर रहा था
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रुदपुर जयंतनगर नंबर-दो, शक्तिफार्म निवासी माया मंडल ने बताया कि उनकी पुत्री गुड़िया विश्वास पिछले कुछ समय से रुद्रपुर के सिंह कालोनी, शांति विहार निवासी अजय रस्तोगी के फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व आपसी मनमुटाव बढ़ने पर गुड़िया अजय का फ्लैट छोड़कर अपने घर शक्तिफार्म आ गई। गुड़िया के घर आने के बाद आरोपित अजय लगातार उसे फोन कर परेशान कर रहा था। यही नहीं उसकी फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकियां भी दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

साथ ही उसे अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। जिसपर शुक्रवार शाम अजय ने गुड़िया पर फायर कर दिया। गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई। घटना में युवती घायल हो गई। परिवार का कहना है कि अगर गोली युवती को सीधे लगती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां माया मंडल की तहरीर के आधार पर आरोपित अजय के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

आरोपित की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवती के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। – नीरज सेमवाल, सीओ खटीमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad