(उत्तराखंड) मोबाइल हैक : खाते साफ 25 लाख की साइबर ठगी ,STF ने बंगाल से पकड़े दो शातिर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने करीब 25 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तपन बिस्वास (45) और उत्तम कुमार दास (38) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर 24 परगना जिले के निवासी हैं।


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर उसकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद उसकी कंपनी के बैंक खाते से करीब 24.95 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प


जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न बैंकों, टेलीकॉम कंपनियों और अन्य संस्थाओं से तकनीकी जानकारी जुटाई। डेटा विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर निरीक्षक आशीष गुसाईं के नेतृत्व में एक पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई। टीम ने 18 जून को रानाघाट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड तथा बैंकिंग से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ मिलता था। जांच में यह भी सामने आया कि तपन बिस्वास साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था, जबकि उत्तम कुमार दास के बैंक खाते में ठगी की रकम दूसरी लेयर में ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 डेबिट एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, ब्लैंक चेक और बैंक खाते खोलने से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)


एसटीएफ के अनुसार दोनों आरोपी संगठित साइबर अपराध गिरोह के लिए बैंकिंग संसाधन उपलब्ध कराने का काम करते थे। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


बॉक्स: बरामद सामान
13 डेबिट एटीएम कार्ड
3 मोबाइल फोन
कई सिम कार्ड
बैंक पासबुक और चेकबुक
ब्लैंक चेक
बैंक खाते खोलने से संबंधित दस्तावेज


बॉक्स: ऐसे हुई कार्रवाई
देहरादून निवासी कारोबारी से 24.95 लाख की साइबर ठगी
मोबाइल हैक कर बदली गई ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर
तकनीकी जांच और डेटा विश्लेषण से मिले सुराग
एसटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल में की छापेमारी
रानाघाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad