(उत्तराखंड) यहां चेकिंग के दौरान भागे बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आपराधिक घटना को अंजाम देने दून पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।

आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जोकि एक बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से अब्दुला निवासी रसूलपुर रमजानपुर देहात कोतवाली जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब्दुला के साथी शाहनवाज सलमानी निवासी ज्वालापुर मोहल्ला हज्जबान चैहानान सहारनपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी शेरपुर टांडा सहसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत वसंत विहार थाना पुलिस की ओर से शनिवार रात को हरबंशवाला बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक नीली रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, जिस पर दो लोग सवार थे, को रोकने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चेकिंग के लिए न रूककर तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गए।पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी का पीछा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर अचानक फायर झोंक दिया। पुलिस टीम की ओर से स्कूटी सवारों को रोकने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आरोपित पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad