(उत्तराखंड) दुल्हन बनकर आई ऑनलाइन : 40 लाख उड़ाकर हुई फरार प्यार के जाल में फंसा इंजीनियर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एक युवती ने दून के इंजीनियर को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे 39.62 लाख रुपये की साइबर ठगी कर दी। युवक ने शादी के लिए वेबसाइट बनाई थी, जहां उसकी बातचीत युवती हुई।

उसने खुद को लंदन से बताकर निवेश का झांसा दिया और कमीशन की बात कहकर उनसे रकम जमा करवा दी। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंजलि ने खाली कर दिया बैंक अकाउंट

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में अनिमेश सिंह निवासी ऋषिकेश ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था, जिसके लिए उसने एक वेबसाइट बनाई,जहां उसकी मुलाकात अंजलि नाम की युवती से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत हुई और मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को मैसेज भेजने लगे और कभी-कभी वीडियो काल भी करते थे। अंजलि ने उन्हें बताया कि वह लंदन में रहती है और फैशन के कारोबार से जुड़ी है

पीड़ित के अनुसार एक दिन अंजलि ने बताया कि वह बहुत पैसे कमाती है। जब उन्होंने पैसे कमाने का तरीका पूछा तो युवती ने कहा कि वह ट्रेडिंग करती है और वहां अच्छा-खासा मुनाफा होता है। अनिमेश ने बताया कि युवती ने धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसाया और एक लिंक भेजकर ज्वाइन करने को कहा।

इसी बीच युवती ने अपने चाचा मिस्टर जार्ज से मिलवाया, जोकि वाट्सएप ग्रुप में ट्रेडिंग कंसल्टेंट हैं। 16 अप्रैल को उन्होंने बैंक आफ बड़ोदा से 10 हजार रुपये का निवेश किया तो उन्हें 12 हजार रुपये वापस मिल गए। दूसरी बार उन्होंने 17 अप्रैल को तीन दिन की ट्रेडिंग के लिए 28 हजार रुपये का निवेश किया और 19 अप्रैल को 90 मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

शिकायतकर्ता ने बताया कि मुनाफा देख उन्होंने सात दिनों की ट्रेडिंग में बड़ा निवेश किया, जिसमें उन्हें बताया गया कि 1.50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जब उन्होंने धनराशि को निकालने का प्रयास किया तो बताया गया कि उन्हें 30 प्रतिशत कमीशन देना होगा, जोकि लगभग 38.31 लाख रुपये था। यह कमीशन उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों से गूगल पे के जरिए दिया। जब उन्होंने दोबारा रकम निकालने की कोशिश की तो एक मैसेज मिला कि वीआइपी अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए अतिरिक्त 30 लाख रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

रकम जमा करवाने के लिए युवक की मां से की बात

शातिर युवती 39.62 लाख रुपये की ठगी करने के बाद भी नहीं रुकी। युवक ने जब उससे कहा कि उसके पास जमा करने के लिए अब पैसे नहीं बचे तो युवती ने युवक की मां से वीडियो काल से बात की और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अनीमेश से शादी करना चाहती है, साथ ही उनसे 30 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad