देहरादून में अनोखी चोरी: 67 साल के बुजुर्ग की हैरतअंगेज हरकत, पहले ग्राइंडर से काटा फिर लटका ले गया CCTV ने खोली पोल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पुरानी रंजिश में एक बुजुर्ग ने ऐसा कारनामा कर डाला कि पुलिस भी हैरान रह गई।

डालनवाला क्षेत्र में पड़ोसी ने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा पूरा लोहे का गेट ही ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी कर लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर 67 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी किया गया गेट बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

इंस्पेक्टर डालनवाला एसएस कुंवर ने बताया कि आंबेडकर मार्ग डीएल रोड निवासी गुलनार बानो ने तहरीर दी थी।

उन्होंने बताया कि 12 जून को वह परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गई थीं। अगले दिन शाम को लौटने पर घर का लोहे का गेट गायब मिला।

गुलनार बानो ने अपने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर पुरानी रंजिश के चलते चोरी का शक जताया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच नालापानी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान फुटेज में एक व्यक्ति गेट काटकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपित की भूमिका सामने आने पर उसकी निशानदेही पर रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट के निकट दुर्गा एन्क्लेव-दो के पास एक खाली प्लाट से चोरी किया गया करीब छह गुणा छह फुट का लोहे का गेट बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पुलिस जांच में सामने आया कि पड़ोसी से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने 67 वर्षीय तनवीर अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad