लालकुआं में पंत जयंती पर अनूठी पहल, बच्चों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म; पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी व अन्य ने किया प्रतिभागियों का सम्मान

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत जयंती समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद समिति की ओर से 60 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को नीम करौली महाराज के जीवन एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

फिल्म के माध्यम से बच्चों ने नीम करौली महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और मानव सेवा से जुड़े संदेशों को जाना। आयोजन में होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और राजकीय उच्च कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, धन सिंह बिष्ट, पदम चौधरी, जगदीश राठौर, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह और हेमंत नरूला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

कार्यक्रम संयोजक भाजपा महामंत्री राजकुमार सेतिया और सह-संयोजक बॉबी सम्भल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad