आज बिंदुखत्ता पहुंचेंगे सीएम धामी… अमर लोक गायक स्व. प्रहलाद मेहरा की स्मृति में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं के बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां वह लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग कर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) के एनआईटी हेलीपैड से रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार से दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में CP PLUS कैमरों के शोरूम का शुभारंभ, पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad