नैनीताल: पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में उचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस [विधायक हरीश धामी ने जमकर हंगामा] किया था. उसके बाद [हरीश धामी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था**.** उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुकदमे को निरस्त करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य में पारित आदेश के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है.
कांग्रेस विधायक हरीश धामी को हाईकोर्ट से राहत: सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई पर याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि पुलिस ने उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ 15 नंबर को मुकदमा दर्ज किया. इसमें पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता की धारा 35 का नोटिस दिए बिना चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ में उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है. इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए.
याचिका में गिरफ्तारी पर रोक और मुकदमा रद्द करने की मांग की गई थी: याचिका में कहा गया कि दर्ज मुकदमे में पुलिस के द्वारा अरमेश कुमार के मामले में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों में कहा है कि जिस मामले में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है, उसमे पुलिस को गिरफ्तारी से पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 35 का नोटिस दिया जाना आवश्यक है. पुलिस द्वारा यहां बिना नोटिस दिए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जो इस आदेश का उल्लंघन है. इसलिए दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाए और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए.
हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई पर सरकार की तरफ से कहा गया कि इनके द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के साथ-साथ पोडियम में तोड़फोड़ की गयी और सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. इसके साथ ही मुकदमा भी निरस्त कर दिया गया है
क्या है पूरा मामला? 14 नवंबर को सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था. कांग्रेस विधायक हरीश धामी भी मेले के उद्घाटन पर मौजूद थे. धामी का आरोप था कि उन्हें मंच से बोलने नहीं दिया गया. जब वो बोलने लगे तो माइक बंद कर दिया गया. इससे वो नाराज हो गए. उन्होंने माइक फेंकर दिया. मंच पर तोड़फोड़ कर दी.
4 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे: इसके बाद जौलजीबी कोतवाली में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर हरीश धामी समेत 6 लोगों राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू की थी. 18 नवंबर को इस मामले में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
