( चमोली ) में अनोखा मामला: पुलिस नहीं ढूंढ पाई सुराग, देव दरबार की घोषणा के बाद आंगन में मिला हार

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर (चमोली)। महिला के चोरी हुए सोने के जिस हार को ढूंढने के लिए पुलिस पसीना बहा रही थी, देव दरबार में फरियाद लगाने की घोषणा के बाद अज्ञात चोर हार को आंगन में रख गया।

घटना विकासखंड पोखरी के ग्राम रसोड़ा की है। 15 मार्च को गांव के देवी लाल के घर में पोती का अन्नप्राशन कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

उनकी पुत्र वधू अनिता देवी ने कार्यक्रम के दौरान हार व मंगलसूत्र पहना था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने जेवर अलमारी में रख दिए।

लेकिन, सांय को जब अलमारी खोली तो करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का हार गायब मिला। इसकी सूचना पोखरी में पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। कई ज्वेलर्स से बातचीत कर सीसीटीवी भी खंगाले गए। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

देवी लाल द्वारा गांव के मंदिर में अपनी बहु के हार चोरी होने के मामले में गुहार लगाने की बात कही गई और इसके लिए शनिवार का दिन भी तय किया गया।

लेकिन जब सुबह उनका परिवार उठकर आंगन में आया तो वहां पर चोरी हुआ हार रखा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

देवी लाल का कहना है कि उन्होंने शनिवार को देव दरबार में अपनी पुकार लगाने की रणनीति बनाई थी। लेकिन देवता की कृपा से उनकी बहु का हार मिल गया है, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad