हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित भुजियाघाट के पास एक गधेरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने गधेरे में शव को पानी में तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। साथ ही, शव को गधेरे से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। फिर हाल खबर लिखने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
