(उधम सिंह नगर) सात साल तक प्रेम संबंध, फिर शादी से मुकरा युवक; युवती फ्लाईओवर पर चढ़ी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। युवती को शादी का झांसा देकर बैंक कर्मी युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाया तो इंकार कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर पीड़िता आत्महत्या के लिए हाथों में तख्ती लेकर काशीपुर फ्लाईओवर में पहुंची।

इसका पता चलते ही पुलिस पहुंची और पीड़िता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।शनिवार दोपहर गांधी कालोनी निवासी एक युवती आत्महत्या के लिए काशीपुर फ्लाईओवर पर पहुंच गई। उसके हाथ में तख्ती भी थी। इस दौरान युवती ने बताया कि मोहल्ले का ही युवक बैंक में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

अश्लील वीडियो भी बनाई

सात साल से वह उसके साथ प्रेम संबंध में है। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना दी। सात अप्रैल की रात वह उसके घर आ गया। उससे शादी करने की बात करते हुए उससे जबरन संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

धमकी दी कि शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला के आत्महत्या के लिए फ्लाईओवर में पहुंचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी। फिलहाल पुलिस उसे समझाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad