भगवानपुर के गाँव में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमले में युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत

भगवानपुर। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक अभिषेक की देहरादून के दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

जानकारी के अनुसार, नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

परिजन उसे लहूलुहान हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देहरादून स्थित दून अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर शाम अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad