उधम सिंह नगर पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, युवक को मारी गोली; तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, युवक के पैर में मारी गोली

बाजपुर। रविवार देर रात करीब 10 बजे बिरहा फार्म क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान एक युवक के दाएं पैर में पिस्टल से गोली मार दी गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार भौना कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र भूरे, बिरहा फार्म निवासी 27 वर्षीय अजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह और रेंहटा निवासी 23 वर्षीय वंश राठौर को मारने के इरादे से चार-पांच लोग कार से बिरहा फार्म पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से उनका विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान पिस्टल से ऋषिपाल के दाएं पैर में गोली मार दी गई। वहीं अजय सिंह पर पिस्टल की बट से हमला किया गया, जबकि वंश राठौर के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। ऋषिपाल और अजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि वंश राठौर को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरहैंनी चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की। देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

बरहैंनी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तैयब ने बताया कि एक युवक के पैर में गोली लगी है। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad