दिल्ली से बद्री-केदार का सफर होगा सुपरफास्ट-नमो भारत विस्तार को रफ्तार, चार धाम यात्रीयो को बड़ी राहत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन के विस्तार के लिए सर्वे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति देकर बजट का प्रविधान कर दिया है।

मेरठ के रास्ते ऋषिकेश तक नमो भारत (रैपिड रेल) ट्रेन चली तो दिल्ली से बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा काफी आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

इसकी वजह प्रस्तावित दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत रैपिड रेल कारिडोर और निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना है।

अभी दिल्ली से ऋषिकेश तक सड़क मार्ग से पहुंचने में सामान्यतः पांच से छह घंटे लग जाते हैं। इसके बाद पहाड़ी रास्तों से बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा लंबी और थकान वाली हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

यात्रा सीजन में जाम, बारिश व भूस्खलन की चुनौती यात्रियों की परेशानी बढ़ाती है। यदि दोनों परियोजनाएं परवान चढ़ीं तो दिल्ली से बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा का पूरा ढांचा बदल सकता है।

श्रद्धालु दिल्ली से नमो भारत के जरिए तेजी से ऋषिकेश पहुंचेंगे और वहां से रेल के जरिए सीधे कर्णप्रयाग तक जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

इससे पहाड़ों पर सड़क की यात्रा काफी कम हो जाएगी। इससे केवल चारधाम यात्रा को फायदा नहीं होगा बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad