पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर चालक की गई जान

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ घाट मोटर मार्ग में गुरना के निकट एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें हादसे की सूचना मिलते ही ऐचोली चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कमलेश जोशी की अगुवाई में पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर शव को सड़क पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा एक टिप्पर गुरना के निकट अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

सूचना मिलते ही ऐंचोली पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक चालक ने दम तोड़ दिया था, टीम द्वारा मशक्कतों के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

ऐचोली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने बताया कि मृतक की पहचान केशव सिंह, धौल सिंह,उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी ढूंगातोली के रूप में हुइ। पुलिस द्वारा पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad