हल्द्वानी निर्माण कार्य के कारण यातायात डायवर्जन , वन वे ट्रैफिक प्लान लागू

खबर शेयर करें 👉

पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर निर्माण कार्य होने के कारण दिनांक 23.02.2026 से कार्य समाप्ति तक निम्न प्रकार से वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

  • काठगोदाम/हाइडिल तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर शहर हल्द्वानी की ओर जाएंगे।
  • पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य समस्त प्रकार के वाहन पंचक्की चौराहा से डायवर्ट होकर चंबल पुल से चौंफला चौराहा होते हुए ऊंचापुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • शहर हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन सीधे पंचक्की की ओर जाएंगे।
  • पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad