आज सुबह स्कूल जा रहे स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, रास्ते में घात लगाए बैठा था बाबू

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय का ही बाबू पहले से रास्ते में चाकू लेकर खड़ा था।
प्रधानाचार्य 55 वर्षीय दयानंद टम्टा के वहां पहुंचते ही उसने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को स्वजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

पूरे क्षेत्र में सनसनी

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रधानाचार्य की मौत की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में शिक्षक, परिचित और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक समाज ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

प्रारंभिक स्तर पर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad