हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल संकट के आसार: 25% सप्लाई घटी, कई पंप सूखे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गैस सिलिंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। शहर को मिलने वाली पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी हुई है, जिस कारण पांच पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। वहीं अन्य पंपों में भी पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतार लगने लगी है।

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि शहर में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन आयल के 80 पेट्रोल पंप हैं। इनमें प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई होती है। उन्होंने बताया कि मांग के अनुरूप ही आपूर्ति भी होती है, लेकिन पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों को मिलने वाली पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में लगभग 25 प्रतिशत की कमी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

इस कारण शहर के अंदर पांच से ज्यादा पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। नैनीताल रोड स्थित हरवंश मोटर वर्क्स, मंडी के पास स्थित एचपीसीएल और रामपुर रोड स्थित नेशनल फ्यूल और अमरदीप होटल के पास स्थित पेट्रोल पंप में तेल खत्म हो गया है। वहीं कुछ अन्य पंपों में भी पेट्रोल की आपूर्ति में पहले से कमी आई है। 25 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री
एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि पंपों में लोगों की कतार बढ़ गई है। वे टंकी फुल करवा रहे हैं। इस कारण पेट्रोल की बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उधर प्रेमपुर लोश्ग्यानी और तीन तास के पास स्थित पंपों में भी तेल भरवाने के लिए लोगों की कतार दिखी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की लगातार आपूर्ति हो रही है। तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंप समय पर कंपनियों को भुगतान करें, उन्हें आपूर्ति सामान्य रूप से मिलती रहेगी। – मनोज बर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

NEWS SOURCE :- DAINIK JAGRAN

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad