सितारगंज में तीन साल के प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत, प्रेमी की दूरी से आहत महिला ने खुद को लगाई आग

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। करीब तीन साल के प्रेम संबंध के बाद प्रेमी द्वारा परिवार के दबाव में महिला से दूरी बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 15 अगस्त को सितारगंज पहुंची महिला ने प्रेमी के ई-रिक्शा में बैठकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 19 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद प्रेमी पवित्र सरकार को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुखर्जी नगर, रुद्रपुर निवासी दयाल चंद्र मंडल ने शक्तिफार्म के बैकुंठपुर निवासी पवित्र सरकार पर अपनी बेटी सरस्वती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि सरस्वती ने स्वयं पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  चित्रशिला घाट में हादसा टला: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, पुलिस ने सकुशल बचाया (देखे वीडियो)

विवेचना के दौरान पुलिस को घटना से पहले पवित्र सरकार द्वारा सरस्वती को मानसिक रूप से परेशान करने और संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डालने के तथ्य भी मिले। पुलिस के अनुसार, पवित्र सरकार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। एक संस्था के माध्यम से काम करने के दौरान उसकी सरस्वती से मुलाकात हुई थी।

पति से अलग दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी सरस्वती

सरस्वती पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति से अलग होकर दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। इसी दौरान पवित्र और सरस्वती के बीच करीब तीन साल तक प्रेम संबंध रहे। इसकी जानकारी पवित्र की पत्नी और स्वजन को हुई तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा की पहल रंग लाई : नैनीताल के 34 हजार और प्रदेश के 55 हजार पशुपालकों को राहत, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु आहार दर वृद्धि पर लगाई रोक

पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि पवित्र सरस्वती पर संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डालता था। सरस्वती ने अपनी मां को बताया था कि पवित्र उसे परेशान करता है और उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।

परिवार के विरोध के बाद पवित्र ने सरस्वती से बातचीत बंद कर दी। इस दौरान सरस्वती द्वारा नशीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आई। उपचार के बाद वह पवित्र से मिलने शक्तिफार्म पहुंची।

दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर पंचायत की गई। इसमें पवित्र ने परिवार के दबाव में सरस्वती से आगे संबंध नहीं रखने की बात कही और अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। करीब 10-12 दिन तक बातचीत नहीं होने से सरस्वती परेशान थी। इसके बाद 15 अगस्त को उसने पवित्र के ई-रिक्शा में बैठकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट शिफ्टिंग के खिलाफ अधिवक्ताओं की कानूनी लड़ाई जारी, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा में मामला तरमीम

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी में लगी धारा 118(1), 118(2) बीएनएस को धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया है। पवित्र सरकार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad