22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए धाम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं और पूरे केदारपुरी क्षेत्र को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है।
बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली अपने निर्धारित पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ रही है। रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम करने के बाद डोली सोमवार को गौरीकुंड पहुंचेगी, जहां इसके भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डोली यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप


जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ लग्न के अनुसार कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण


केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि यात्रा से जुड़ी लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। केदारपुरी में होटल और धर्मशालाएं सजाई जा रही हैं और यात्रियों के ठहरने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंप्रेशन के चक्कर में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad