बिंदुखत्ता। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कार रोड, बिंदुखत्ता में संचालित हिमालयन इंस्टीट्यूट में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं लालकुआं नगर पंचायत के चेयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
इस अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट का कुशल संचालन कर रहीं मातृशक्ति श्रीमती नेहा आर्या एवं श्रीमती दीपा सती को भी मुख्य अतिथि की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दोनों को संस्थान के माध्यम से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे भी जारी रखने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
ADVERTISEMENTS


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
