इंस्टाग्राम में इश्क का ऐसा जुनून चढ़ा, तीन मासूम बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग हरियाणा फरार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक के बीच प्रेम परवान चढ़ा। नतीजतन महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग हरियाणा चली गई। पति की गुहार पर पुलिस ने महिला को तो खोजा लेकिन वह वापस नहीं लौटी। पुलिस को भी बैरंग लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

जानकारी के मुताबिक, जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना के एक युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। इसी प्रेम में महिला मौका मिलते ही अपने तीन छोटे बच्चों और पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां के बिछड़ने से रोते-बिलखते बच्चों को देख परिजनों ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। आखिरकार पुलिस ने महिला को हरियाणा से खोज निकाला। जब टीम हरियाणा पहुंची तो महिला ने वापस लौटने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

एसआई ललित डंगवाल ने बताया कि कानूनन बालिग महिला को जबरन वापस नहीं लाया जा सकता है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि टीम से महिला ने जल्द वापस लौटने की बात कही है। हरियाणा में वह अपने सगे-संबंधित की देखरेख में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad