हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, मुखानी रोड पर मेडिकल स्टोर से नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तराखंड STF और औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखानी रोड स्थित जय श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। संयुक्त टीम को मेडिकल स्टोर से व्यवसायिक मात्रा में नशीले इंजेक्शन और नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। कार्रवाई के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल स्टोर को अग्रिम कार्रवाई तक सील कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF उत्तराखंड के निर्देशन में STF की ANTF कुमाऊं यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर की जांच की गई, जहां बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयां मिलने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचा कपिल सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी जवाहरनगर, नगला, पंतनगर तथा मेडिकल स्टोर स्वामी के पति हिमांशु वाष्र्णेय पुत्र उपकार वाष्र्णेय, निवासी सावित्री कॉलोनी, हल्द्वानी मौके पर मौजूद मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

दोनों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बरामद दवाइयों और इंजेक्शनों की जांच के बाद मेडिकल स्टोर को अग्रिम कार्रवाई तक सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक बरामद प्रतिबंधित दवाइयों के स्रोत और इनके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। STF अधिकारियों का कहना है कि नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार तथा इनके दुरुपयोग में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बरामदगी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संयुक्त कार्रवाई में STF की ANTF कुमाऊं यूनिट से निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और हेड कांस्टे इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं औषधि प्रशासन विभाग की टीम में निरीक्षक शुभम कोटनाला और निरीक्षक अर्चना उप्पल मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad