डॉo मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज सिंह कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में दिनांक 04 जुलाई 2026 को जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी एवं थाना रामनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए रामनगर स्थित एक बडे RESORT में छापेमारी की गई।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों एवं विदेश से लाई गई 10 महिलाओं (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को पाया गया। मौके पर 52 व्यक्ति महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब एवं नशे की पार्टी, महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाने, उन पर नोट उड़ाने तथा अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा सभी 51 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर उनके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु0अ0स0-210/2026, धारा 143 बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/5/6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार निवासी मेरठ ने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है तथा अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से यह पार्टी आयोजित की गई थी।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि लगभग 10 दिन पूर्व उसने RESORT के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं तथा तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक रिसॉर्ट लगभग ₹2.20 लाख में बुक किया गया।
आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी द्वारा प्रति महिला ₹10,000 के हिसाब से व्यवस्था कराई गई।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर द्वारा होटल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्टी में आए किसी भी व्यक्ति अथवा महिलाओं की आगंतुक रजिस्टर में कोई प्रविष्टि न की जाए, जिससे साक्ष्य छिपाए जा सकें।
उक्त तथ्यों के आधार पर रिसॉर्ट परिसर का उपयोग अनैतिक देह व्यापार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने तथा साक्ष्य छिपाने के प्रयास के कारण RESORT को सील कर दिया गया।
फरार आरोपी1 – लखेन्द्र चौधरी, RESORT जनरल मैनेजर।
बरामदगी1- शराब की 03 पेटियां2- बीयर की 01 पेटी3- भारतीय मुद्रा के सदृश ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां4- महिलाओं पर उड़ाए गए ₹10 मूल्य के नोटों का एक पुलिंदा5- आपत्ति सामाग्री6- लैपटॉप मय चार्जर7- मोबाइल फोन,जिनमें कार्यक्रम आयोजन एवं महिलाओं की फोटो/चैट संबंधी सामग्री प्राप्त हुई8- डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर एवं साउंड बॉक्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
