बेसिक शिक्षा निदेशक पद पर नियुक्त अजय नौडियाल समेत छह अफसरों को पदोन्नति, पड़े पूरी खबर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक पद पर तैनात अजय नौडियाल समेत छह अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। नौडियाल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्हें रिटायरमेंट से दो दिन पहले ही पूर्णकालिक निदेशक पद पर प्रमोशन मिला है।
विधायक उमेश शर्मा काऊ से विवाद के चलते चर्चा में रहे अजय नौडियाल अब पूर्णकालिक बेसिक शिक्षा निदेशक बन गए हैं। विभागीय पदोन्नति चयन समिति की संस्तुति के बाद शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने पदोन्नति के आदेश जारी किए।
नौडियाल अपर निदेशक के पद पर रहते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे। उन्हें निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान की गई है।
इसके अलावा मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पदमेंद्र सकलानी और परमेंद्र कुमार को अपर निदेशक पद पर पूर्णकालिक रूप से पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारी राज्य शैक्षिक सेवा प्रशासनिक संवर्ग से संबंधित हैं।
शिक्षा विभाग में इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब 'अंकिता भंडारी हत्याकांड से बेरोजगारी तक' गूंजे सवाल, नेता प्रतिपक्ष आर्य, विधायक हृदयेश पूर्व कबि0 मंत्री दुर्गापाल ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरा
Ad